Thursday, July 29, 2010

सुन लो प्रियतम गीत हमारा

सुन बसंती पवन बयारों
उछृंखल हे नदी की धारों
कौतुकता बालकपन त्यागो
नव वल्लरियां तुम्हें पुकारे
राग सारंग तुम छेड़ दो मन में
रति देव का टेर सुनाओ

लाज की चुनरी ओढ़े कलियां
पलक बिछाये गलियां-गलियां
ढूंढ रही हैं शर से घायल
कामदेव की गहरी अंखियां
सहज से तुमसे मदन के प्यारे
प्रियतम से तुम हमें मिलाओ
घड़ी है कम इस प्रिय मिलन की
जाओ-जाओ पर बिखराओ

पिया मिलन की आश लगाये
कुहू-कुहू बोले कोयलिया
तू अपनी निष्ठुरता तज दे
शाकुन्तल दुष्यंत मिला दे
विरह वेदना हृदय को चीरे
सांस&सांस में जीवन बीते
जीवन की एक साध पूरा दे
बासंती रंग युगल नहा दे
तेरे लिए काम नहीं भारी
रति सचि सब तेरे पुजारी
तू मेरे प्रिय इन्द्र मिला दे
गति जरा अपनी दिखला दे

मादक-मादक खुशबू फैला
महक रहा है ये जग सारा
ऋतु बसंत की एक छुअन से
बहक रहा है मन ये मेरा
अलसाई सी अंगराई है
बलखाई सी अमराई है
शर्म, लाज को तज कर कलियां
फूल सी बनकर लहराई है
ऐसे में गूंजा पंचम स्वर
देखो किसने किसे पुकारा

तरकश ले कर मदन चले हैं
पत्थर से भी रस छलके हैं
हृदय हुआ है प्रेम पिपासु
प्रियतम को हम ढूंढ रहे हैं
गीत हैं मेरे प्रेम से सिंचित
सुन लो प्रियतम गीत हमारा

चांद को देखा ऐसा लगा


उस चांद को देखा ऐसा लगा
वो चांद नहीं तेरा साया था
कहना जो चाहा चांद उसे
मैंने नाम तेरा ही पुकारा था।

रफ्ता- रफ्ता हौले-हौले
अम्बर के आंगन में चलता था
जब चांद का पल्लू ढ़लता था
शमार्ना तेरा याद आता था।

जब हाथ बढ़ाया चांद ने तो
दिल मेरा भी कुछ मचला था
मैं चला पकड़ने चांद को तो,
हाथों में तेरा हाथ आया था।

Friday, July 23, 2010

लोक गीत पर आधारित ( प्रेम गीत)


प्रेम की बतिया बूझे न सईयां जाये हाय सौतन के पास
मेरी उमरिया चढ़ती जवनियां, मुरझाये हो के उदास
बेदर्दी बूझे न जिया की बात-2 सईयां जाये हाय सौतन के पास

चूड़ी बुलाये, कंगना पुकारे, पायल करे है झंकार
ऐसी जरूरी है कौन बतिया, मो से भी है जो खास
बाहें फैलाऊ बांहों में आ जा करे दे पिया बरसात
बेदर्दी बूझे न जिया की बात-2 सईयां जाये हाय सौतन के पास

रूठुं जो उनसे तो हार मेरी, मानूं भी तो मेरी हार
इस हार को तुम जीत बनादो पहना के बांहों का हार
फिर न कभी मैं रोकूंगी राहें, इस बार तोड़ो न आस
बेदर्दी बूझे न जिया की बात-2 सइयां जाये हाय सौतन के पास


यह गीत लोक गीत पर आधारित है जिसमें अपने रूठे प्रियतम को मनाने के लिए प्रियतमा किस प्रकार से नाज दिखाती यह दर्शाने की कोशिश की गई है.

kaas subah na aaye, raat kayam rahe "काश सुबह न आये, रात कायम रहे!"

काश सुबह न आये, रात कायम रहे, मैं तेरी बाहों में, तू भी मुझ में रहे।
काश सुबह न आये........

अंग से अंग लगाकर अंग तेरा खिला दूं, होंठों के पैमाने को और रंगीन बना दूं
ये ख्यालात मुकम्मिल रात में हो जाए, काश सुबह न आये रात कायम रहे
काश सुबह न आये..........

तू तसव्वुर है मेरा, तू ही मंजिल मेरी,रात ही रात में, ये सफर पूरा करूं
तू भी मिल जाए मुझसे, मैं भी तुमसे मिलूं, सारे अरमान दिल के मिलके पूरा करूं।
काश सुबह न आये......

वस्ल की रात है ये, रात तुम साथ देना, चांद से तुम भी मिल लो, छोड़ दो आना जाना
ये भली बात है जी, बाद में फिर न कहना, रह गयी प्यास अधूरी, जिन्दगी बस है थोडी।
काश सुबह न आये रात कायम रहे........

Thursday, July 22, 2010

Sai bhajan, bari dur se aaye hain "बडी दूर से आये हैं तेरे दर पर आये हैं"


बडी दूर से आये हैं तेरे दर पर आये हैं
तू सुने या न सुने हम तुझे सुनाते हैं
मेरे सांई तू-2 करदे मेहर हम पर हम रहम के प्यासे हैं, बड़ी दूर से आये हैं तेरे दर पर आये हैं

कोई राम कहे तुझको कोई बाबा बुलाते हैं
हम होके मगन तुझमें तुम्हे अपना बुलाते हैं
हम छोड़ के दर तेरा कहीं शरण न पाएंगे
मेरे सांई तू-2 करदे मेहर हम पर हम रहम के प्यासे हैं बड़ी दूर से आये हैं तेरे दर पर आये हैं

तेरी पालकी सजाएंगे हम तुम्हें संवारेंगे
तेरी झांकी सजाकर हम सारा शहर घूमाएंगे
हम गाएंगे सांई भजन हम नमन चढ़ाएंगे
मेरे सांई तू-2 करदे मेहर हम पर हम रहम के प्यासे हैं बड़ी दूर से आये हैं तेरे दर पर आये हैं

तू राम की मूरत है, तू कृष्ण सूरत है
तू दिनो इमान मेरा, मेरी सांसें भी तेरी है
तू जब भी बुलाएगा हम सिरडी आएंगे
मेरे सांई तू-2 करदे मेहर हम पर हम रहम के प्यासे हैं, बड़ी दूर से आये हैं तेरे दर पर आये हैं

Om sai ram bhajan सांई भजन ओम सांई राम


सांई के भजन में दिन गुजरे सांई के भजन में हो जाए शाम
सांई मेरा राम है, सांई मेरा श्याम, सांई के भजन में हो जाए शाम- सांई राम सांई राम ओम सांई राम-2

बन के फकीर तू रहम करे दुखियों गरीबों के दुख तू हरे
तुमसा दयालु नहीं, मेरा है पैगाम आके तेरी चरणों में मिलता आराम
आँखों में है छवि तेरी होठों पे है नाम सांई के भजन में हो जाए शाम -सांई राम सांई राम ओम सांई राम-2

जो भी तेरे दर आये खाली हाथों वो न जाएं
तेरी महिमा है सुनी तेरा गुणगान, सिरडी में सजा तेरा पावन है धाम
तेरे धाम को मैं करूं लख-लख प्रणाम सांई के भजन में हो जाए शाम -सांई राम सांई राम ओम सांई राम-2

Friday, October 10, 2008

तुम ही मेरा दिल, तुम हो जाने जिगर (You are my heart, You are my love)


तुम ही मेरा दिल, तुम हो जाने जिगर, तुम्हे देखती है यूं ही मेरी नज़र
मगर क्या करू, तुम से कह न सकूं, के तुम्ही हो तुम्ही हो मेरी हमसफर

पलकों में मेरी झांक कर देख लो, के जरूरत न होगी आईने की तुम्हें
मेरी आंखें बनी आईना तेरे लिए और तुम बन गयी मेरी नूरे नज़र

क्या फलक क्या ज़मीं, है कहीं कुछ नहीं, जो भी है वो हो तुम,
है तु ही मेरी शब, है तु ही सुबह, हो मेरी बन्दगी, अल्लाह अकबर।

तुम्हे क्या पता, क्या हो मेरे लिए, जो बताई न जाए वो एहसास हो।
तेरी बातों पर हंसता हूं, दूर जा के रोता हूं, सोचता हूं तुम्हे दिन भर, रात भर।

तुम से बातें करू, जबकि तुम हो नहीं, मेरे साये में देखू, तेरा अक्स मैं।
कौन कहता है कि तुम हो मेरी नहीं, एक मैं हूं कि तुम से ये कहता नहीं।
तुम ही मेरा दिल, तुम हो जाने जिगर, तुम्हे देखती है यूं ही मेरी नज़र।।